बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। ‘शेखर सुमन के शो’ में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब उन्हें देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। संजय दत्त ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह दिन जल्द लौटे जब देश में फिर से शांति महसूस हो।
शो के दौरान संजय दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया और उन्हें अपने फिल्मी अंदाज में ‘मुन्ना भाई’ बताया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया।
@duttsanjay | #sanjaydutt#india#feelings#narendramodi#viral#Filmitics
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब बृजभूषण शरण सिंह से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा- “नहीं, विधायकी-उधायकी नहीं।” जब पत्रकार ने कहा कि जीत के बाद मंत्री पद मिल जाएगा और चीजें बेहतर हो जाएंगी, तो उन्होंने जवाब दिया- “मामला मंत्री-वंत्री से ऊपर का है।” उन्होंने आगे कहा कि जितनी भीड़ यहां है, उतनी किसी मंत्री की चौखट पर नहीं मिलेगी। साथ ही उन्होंने पीछे लगी माला और अपनी कार पर लदी मालाओं की ओर इशारा करते हुए अपनी बात रखी।
#brijbhushansharansingh#gonda#uttarpradeshnews#upnews#filmitics
तमिलनाडु के धारापुरम में चुनाव प्रचार के दौरान बच्चे को कथित तौर पर शामिल करने के मामले में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद बच्चे को प्रचार गतिविधि में शामिल किया गया। मामले में आगे जांच जारी है।
#UdhayanidhiStalin#tamilnaduelection#dmk#ElectionCampaign#fir
सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच जारी चर्चा के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा संदेश दिया है। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किस पार्टी के पास जाती है, इससे ज्यादा जरूरी गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दोहराया— “बात सीट की नहीं, जीत की है।” अब सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन की आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।
#akhileshyadav#samajwadiparty#congress#uppolitics#SeatSharing@yadavakhilesh@samajwadiparty
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने अपने ही मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली।
छात्रों को छात्रवृत्ति के फायदे बताते हुए योगी ने कहा कि अगर राजभर को भी छात्र जीवन में समय पर छात्रवृत्ति मिलती, तो वह भी पढ़-लिखकर होनहार छात्र बनते और शायद नेता नहीं बनते। योगी की इस मजाकिया टिप्पणी पर कार्यक्रम में ठिठोली का माहौल नजर आया।
@myogiadityanath@oprajbhar | #cmyogi#yogiadityanath#omprakashrajbhar#scholarship#uttarpradesh#Filmitics
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे और पूर्व मंत्री पवन पांडे के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम में फिलहाल राम मंदिर दर्शन का उल्लेख नहीं है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अयोध्या में मौजूदगी के दौरान अखिलेश यादव राम मंदिर जाकर दर्शन करेंगे या नहीं? बीजेपी और सपा के बीच राम मंदिर और अयोध्या को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच अखिलेश के इस दौरे पर भी सियासी नजरें टिकी हैं। हालांकि, उनके राम मंदिर जाने या न जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
@yadavakhilesh@mediacellsp@samajwadiparty#akhileshyadav#ayodhyarammandir#rammandir#samajwadiparty#bjp