Official Twitter Account of Uttar Pradesh Congress.

Uttar Pradesh, India.
किसान अधिकार यात्रा (दूसरा दिन — शामली): किसानों के हक, सम्मान और न्याय के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी! उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित 'किसान अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन शामली जिले की धरती पर अन्नदाताओं के अधिकारों की गूँज सुनाई दी। किसानों के सम्मान, न्याय और उनके वाजिब हक को दिलाने के लिए शुरू हुआ यह जन-आंदोलन बिना थके, पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी श्री संजीव आर्य @Sanjeevaryamla जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला जी, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी जोन) के किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी, जिलाध्यक्ष श्री अखलाख प्रधान जी, श्रीमती शीतल मान जी, श्री राहुल भाटी जी, श्री सौरभ त्यागी जी और श्री अंतर सिंह जी सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस सफल एवं ऊर्जावान यात्रा का कुशल संयोजन श्री आलम गुर्जर जी द्वारा किया गया। कांग्रेस पार्टी हर कदम पर देश के अन्नदाता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ यह आवाज़ ऐसे ही बुलंद होती रहेगी।
3
10
52
1,847
महिलाओं के अधिकारों से लेकर शिक्षा तक: सभी विरोध-प्रदर्शनों के लिए एक मंच। Click: rahulgandhi.in/satyagraha
1
6
12
1,290
स्वर्णिम दिन! 🥇 एशियाई खेल 2026 में महिला टीम के गोल्ड के बाद, अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में भारत ने मलेशिया को 5-1 से मात दी। न केवल भारत ने यह कारनामा लगातार दूसरी बार अंजाम दिया, बल्कि इस मेडल के साथ, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया। टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं चक दे इंडिया
3
11
1,412
बारिश भले ही थम गई हो, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता का सैलाब आज भी पूरे उत्तर प्रदेश को डुबो रहा है! यूपी में बारिश थमने के बावजूद 11 जिलों में 10 नदियां उफान पर हैं और लखनऊ से लेकर गोंडा, सीतापुर, उन्नाव तक सड़कें और घर जलमग्न हैं। राजधानी में 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरने के बाद लोग फुटपाथों पर सोने और पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन इवेंटबाज़ी में मस्त भाजपा सरकार के पास इस त्रासदी से निपटने का कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं है। कागजी दावों और जुमलों का ढोल पीटने वाली सत्ता की संवेदनहीनता के कारण आज प्रदेश की जनता दाने-दाने और सुरक्षित ठिकाने को तरस रही है। जनता को भगवान भरोसे छोड़कर गहरी नींद में सोई इस बेपरवाह सरकार की नाकामी का खामियाजा आज बेकसूर आम नागरिक भुगत रहे हैं।
3
13
52
1,755
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी देश की उम्मीद हैं। कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी जी से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। : यूपी कांग्रेस के प्रभारी @AdvRajendraPal जी 📍 दिल्ली
2
8
70
1,751
कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है..! उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) श्री राजेंद्र पाल गौतम @AdvRajendraPal जी
2
25
126
2,479
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बढ़ता कुनबा: श्री राजेंद्र पाल गौतम जी की मौजूदगी में विभिन्न दलों के 114 से अधिक प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन! आज कांग्रेस परिवार में नए साथियों का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) श्री राजेंद्र पाल गौतम @AdvRajendraPal जी के गरिमामयी नेतृत्व में जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हाथ थामने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रमुख साथी: बहराइच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री हाजी रेहान खान आढ़ती जी, छावनी बाजार के सभासद श्री इरशाद अहमद जी, दरगाह शरीफ के सभासद श्री सज्जन अहमद जी एवं मंसूरगंज के सभासद श्री विशाल कुमार जी सहित बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी व विभिन्न राजनीतिक दलों के 114 प्रमुख साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी में ओबीसी समाज की प्रमुख आवाज रहे वरिष्ठ नेता श्री रामवीर चौधरी जी अपने 21 समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से नॉर्थ ईस्ट लोकसभा प्रभारी श्री महबूब मलिक जी, सीमापुरी विधानसभा के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी श्री हाजी अरकाम जी और अंसारी समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री नासिर अंसारी जी ने भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ली। श्री राजेंद्र पाल गौतम जी की मौजूदगी में हुए इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से स्पष्ट है कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई में आज देश का हर वर्ग और जन-जन श्री राहुल गांधी जी के साथ खड़ा हो रहा है। सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! आइए, मिलकर जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती प्रदान करें।
3
20
142
3,018
सिद्धार्थनगर में जन-अधिकारों की गूँज: घोसियारी बाज़ार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए कांग्रेस का विशाल पदयात्रा एवं धरना-प्रदर्शन! आज जनपद सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा के अंतर्गत घोसियारी बाज़ार को नगर पंचायत बनाने की न्यायसंगत और बहुप्रतीक्षित माँग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हेमन्त चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में विशाल पदयात्रा एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस प्रदर्शन एवं संघर्ष में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव श्री सूर्यप्रकाश चौधरी जी, प्रदेश सचिव श्री राम निवास जी, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश जी, श्री शिवराम जी, श्री फकरुल हसन जी, श्री पंकज यादव जी, श्री अखिलेश भारती जी और श्री अरविन्द जी सहित सैकड़ों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा नायब तहसीलदार बांसी को ज्ञापन सौंपकर घोसियारी बाज़ार को शीघ्र नगर पंचायत घोषित करने की पुरज़ोर माँग की गई।
4
12
42
1,558
रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां! कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उनके गृह जनपद प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जश्न मनाया। अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की धुन पर नृत्य किया, जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी बेइंतहा खुशी का इज़हार किया। श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ @aradhanam7000 जी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने से प्रतापगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके कुशल एवं ओजस्वी नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और प्रतापगढ़ का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ संगठन को बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए कार्य करेगा। इस ऐतिहासिक और हर्षोल्लास के अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री मोहम्मद इस्तियाक जी, श्री महेंद्र शुक्ला जी, श्री वेदांत तिवारी जी, श्री संतोष सिंह जी, श्री इम्तियाज अहमद जी, श्री विजय शंकर त्रिपाठी जी, श्री प्रेम शंकर द्विवेदी जी, मौलाना वाहिद जी, श्री राम शिरोमणि वर्मा जी और श्री अब्दुल जब्बार जी सहित सैकड़ों की संख्या में ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
3
11
70
1,940
सीटों के मामले में जो निर्णय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व और इंडिया गठबंधन के सदस्य सामूहिक रूप से लेंगे, वो बात कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मानेगा। हमारा काम है पार्टी को मज़बूत करना, उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना और जिताना। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा "मोना" @aradhanam7000 जी
1
15
116
4,741
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने पर श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' @aradhanam7000 जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह नियुक्ति पार्टी में नई ऊर्जा, जोश और सशक्त नेतृत्व का संचार करेगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जनता के मुद्दों को पूरी प्रमुखता से उठाया जाएगा साथ ही कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए ढेरों बधाइयां।
12
46
1,730
शीर्ष नेतृत्व की मैं आभारी हूँ। उत्तर प्रदेश के कोने कोने में मौजूद कांग्रेसजन का जो विश्वास है कांग्रेस पार्टी में, उसको मज़बूत करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। उत्तर प्रदेश में मज़बूती से चुनाव लड़कर हम अपनी सरकार बनाएं यही मेरा लक्ष्य है। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा "मोना" @aradhanam7000 जी
4
25
216
3,887
कहीं छात्र पेपर लीक के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। कहीं किसान अपनी ज़मीन के लिए लड़ रहे हैं। कहीं आशा कार्यकर्ता महीनों से मानदेय की मांग कर रही हैं। कहीं आदिवासी अपने जंगल बचाने के लिए खड़े हैं। हर आंदोलन अपनी अलग लड़ाई लड़ रहा है इसलिए हर आंदोलन को लगता है कि वो अकेला है। इसलिए 'सत्याग्रह' - आपका आंदोलन जहाँ भी चल रहा हो, उसकी बात सीधे मुझ तक पहुँचाइए। दो मिनट लगेंगे - दिल्ली आने की ज़रूरत नहीं। आपका आंदोलन नक्शे पर आ जाएगा - और आप देख पाएँगे कि देश में और कौन-कौन वही लड़ाई लड़ रहा है। बिखरे हुए आंदोलन दबा दिए जाते हैं। जुड़े हुए आंदोलन सरकारें झुका देते हैं। 👉 rahulgandhi.in/satyagraha
4
12
1,480
लखीमपुर के सिसैंया चौराहा पर उमड़ा जनसैलाब: 'संविधान संवाद एवं ओबीसी हक हुंकार कार्यक्रम' का आयोजन! आज दिनांक 03 अक्टूबर को लखीमपुर के सिसैंया चौराहा पर आयोजित 'संविधान संवाद एवं ओबीसी हक हुंकार कार्यक्रम' में उमड़ी हज़ारों लोगों की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब हक और अधिकार के लिए जाग चुकी है। इस ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित जनसमूह ने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के सच्चे सिपाही बनकर अन्याय के खिलाफ डटकर संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सीतापुर से सांसद श्री राकेश राठौर @rakeshrathorei जी रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्री खिलाड़ी सिंह उर्फ उदयभान सिंह जी रहे। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री हीरा ठाकुर जी, श्री शिवप्रकाश सिंह जी, एडवोकेट श्री बृजेन्दर राठौर जी, श्रीमती नेहा चौधरी जी, श्री रवीन्द्र राठौर जी और एडवोकेट श्री जावेद खान जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और मजबूती प्रदान की।
3
9
47
1,891
UP Congress retweeted
कहीं छात्र पेपर लीक के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। कहीं किसान अपनी ज़मीन के लिए लड़ रहे हैं। कहीं आशा कार्यकर्ता महीनों से मानदेय की मांग कर रही हैं। कहीं आदिवासी अपने जंगल बचाने के लिए खड़े हैं। हर आंदोलन अपनी अलग लड़ाई लड़ रहा है इसलिए हर आंदोलन को लगता है कि वो अकेला है। इसलिए 'सत्याग्रह' - आपका आंदोलन जहाँ भी चल रहा हो, उसकी बात सीधे मुझ तक पहुँचाइए। दो मिनट लगेंगे - दिल्ली आने की ज़रूरत नहीं। आपका आंदोलन नक्शे पर आ जाएगा - और आप देख पाएँगे कि देश में और कौन-कौन वही लड़ाई लड़ रहा है। बिखरे हुए आंदोलन दबा दिए जाते हैं। जुड़े हुए आंदोलन सरकारें झुका देते हैं। 👉 rahulgandhi.in/satyagraha
548
5,008
14,963
353,954
UP Congress retweeted
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं 👉 rahulgandhi.in/satyagraha
1,291
8,652
25,210
573,029
UP Congress retweeted
Across the country, people are fighting for their rights - and too often, fighting alone. Gen Z, students, farmers, Adivasis, Dalits, women - every struggle has its own story. But a lone voice is often easier to silence. ‘Satyagraha’ is an initiative to bring these voices together on one map. Bapu taught us that truth is our greatest weapon. But an even greater weapon is standing together with the truth. If you too are fighting against any injustice, share your story. It will take just two minutes. Your story will find a place on the Satyagraha map. You’ll see who else, like you, is fighting their own battle. And I will do whatever I can - in Parliament, on the streets, through letters, wherever I am needed - to stand with you. As the Leader of the Opposition, that is my responsibility. Tell me the story of your Satyagraha here: 👉 rahulgandhi.in/satyagraha
889
5,639
17,611
540,628
UP Congress retweeted
आज गांधी जयंती है। और आज ही, हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं - शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए। उनकी माँग साफ़ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ। और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ़ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा। बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो। और यही सरकार को सबसे ज़्यादा डराता है। क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं। ज्ञानेश कुमार जाएँगे। और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा।
1,347
9,219
32,665
941,342
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी श्री संजीव आर्य @Sanjeevaryamla जी का यह अंदाज़ और उनकी यह बेबाक कदम-ताल इस बात का सबूत है कि जब हौसले बुलंद हों और जनता का साथ हो, तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है।
2
11
74
2,231
शामली में किसान अधिकार यात्रा की हुंकार: "किसान विरोधी भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू, 2027 में विदाई तय!" शामली में 'गांव चौपाल' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 'किसान अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी श्री संजीव आर्य जी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। श्री संजीव आर्य @Sanjeevaryamla जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान-विरोधी और दलित-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। सत्ता के अहंकार में चूर इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इसके पास ज़्यादा समय नहीं बचा है—वर्ष 2027 के चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए जन-जन के प्रिय नेता, जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का संकल्प दोहराया कि— "जब तक देश का अन्नदाता खुशहाल और समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश की वास्तविक उन्नति संभव नहीं है।" कांग्रेस पार्टी हर मोड़ पर किसानों, मजदूरों और वंचितों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मुस्तैदी से लड़ती रहेगी।
17
53
1,838