आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आदरणीय महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सेवा का संदेश हमें जनसेवा, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति निष्ठा के साथ पुलिसिंग को और अधिक मानवीय एवं जनोन्मुखी बनाने की प्रेरणा देता है।
उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा, सुरक्षा और सद्भाव के संकल्प के साथ निरंतर कर्तव्य-पथ पर अग्रसर है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन स्मृतियों को कोटिशः नमन।