सारण में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन 24 घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहा है। छपरा के खेल भवन में सूखा फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं और अब तक 30,000 से अधिक पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
चूड़ा, गुड़, चना, नमक के साथ माचिस और मोमबत्ती जैसी जरूरी सामग्री भी दी जा रही है। अलग-अलग जिलों से राहत सामग्री की आपूर्ति जारी है।
मुख्यमंत्री श्री
@samrat4bjp जी के नेतृत्व में बिहार सरकार का यही संवेदनशील और तत्पर प्रशासनिक प्रयास आपदा की घड़ी में जनता के साथ खड़े होने का उदाहरण है। बिहार मजबूती से अपने लोगों के साथ खड़ा है।